हमेशा बीमार पड़ी रहती है, खाना क्यों नही बनायी हो कहकर पति ने... - CG Sandesh

हमेशा बीमार पड़ी रहती है, खाना क्यों नही बनायी हो कहकर पति ने की मारपीट.

थाना बागबाहरा अंतर्गत भानपुर में अभी तक खाना क्यों नही बनायी हो कहकर पति द्वारा मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार अनिता पाण्डे के दो लड़के एवं एक लड़की है, उसका पति प्रमोद पाण्डे आये दिन वाद विवाद लडाई झगडा करते रहता है.



1 जनवरी 2121 को अनिता के बड़े लड़के अंशु पाण्डे का जन्म दिन था. उसी दिन उसका पति प्रमोद पाण्डे शराब पीकर आया और अनिता पाण्डे को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये कहा कि तु हमेशा बीमार पड़ी रहती है अभी तक खाना क्यों नही बनायी, कहकर डण्डा से मारपीट किया जिसे उसके बांये हाथ सिर बांये आंख के निचे एवं पीठ में चोटें आयी है एवं जान से मारने की धमकी देते घर से बाहर चला गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें