काम बंद कलम बंद के कारण कामकाज ठप्प... सरपंच संघ ने भी आंदोल... - CG Sandesh

काम बंद कलम बंद के कारण कामकाज ठप्प... सरपंच संघ ने भी आंदोलन को दिया समर्थन...

विकासखंड लैलूंगा में जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ ने सभी ग्राम पंचायतों में काम बंद कलम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिससे ग्राम पंचायतों में कामकाज ठप होने के बाद सरपंच संघ भी रोजगार सहायक एवं सचिव संघ के आंदोलन के समर्थन कर रहा है।

सरपंच संघ ने उपरोक्त सभी मांगों को तत्काल पूर्ण करने हेतु सरकार से आग्रह किया एवं हड़ताल पर बैठे सचिव व रोजगार सहायकों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए हड़ताल का भरपूर समर्थन किया। सचिव संघ-रमेश पटेल(वीरसिंघा) व रोजगार सहायक अध्यक्ष-घासीराम चौहान(लैलूँगा) के अगुआई में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे जहा मौके पर पहुचकर सरपंच संघ अध्यक्ष-महेंद्र सिंह सिदार(ढोररोबिजा) एवं अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भी धरना पर बैठे सचिवों व रोजगार सहायकों का समर्थन किया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें