सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरायपाली में स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों का राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक लिया गया ।
आज दिनांक 4 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में बीएमओ डॉ नारायण साहू ,बीपीएम शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के द्वारा समस्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षको का मीटिंग लिया गया जिसमें पल्स पोलियो अभियान 17 जनवरी 2021 व शिशु संरक्षण माह का विशेष प्रचार प्रसार करने, हाई रिस्क एरिया, ईट भट्ठा, रेत खदान, स्लम एरिया का चिन्हांकन करने, ए ई एफ आई का रिस्टोर करने, शिशु व मातृ मृत्यु का ऑडिट करने , एनीमिया मुक्त भारत के तहत हितग्राहियों को आयरन गोली की उपलब्धता की जांच करने, कुष्ठ रोग सर्वे , कोविड-19 टीकाकरण का मॉक ड्रिल की तैयारी करने के साथ ही सिंप्टोमेटिक लोगों का शत-प्रतिशत सैंपल लेना सुनिश्चित करने एवं 4 फरवरी 2021 को अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस हेतु लोगों का स्क्रीनिंग कर लाइन लिस्ट तैयार करने निर्देशित किया गया.