छोटी उम्र में आशीष त्रिपाठी ने  श्रीमद्भागवत  प्रशिक्षण में ... - CG Sandesh

छोटी उम्र में आशीष त्रिपाठी ने श्रीमद्भागवत प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त कर सरायपाली का नाम रोशन किया

छत्तीसगढ़ जिला महासमुंद सरायपाली के वार्ड क्रमांक 8 निवासी महाराज घनश्याम त्रिपाठी के सुपुत्र आशीष त्रिपाठी ने श्रीधाम वृंदावन उत्तर प्रदेश के आदित्य श्रीमद्भागवत प्रशिक्षण केंद्र में अध्यन कर श्रीमद्भागवत प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त कर सरायपाली का नाम गौरववित्त क्या है आशीष त्रिपाठी ने छोटी उम्र में भागवताचार्य की पदवी प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

जिस उम्र पर बच्चे मनोरंजन पूर्वक जीवन व्यतीत करना चाह रहे हैं उसी उम्र पर आशीष ने श्रीमद्भागवत महापुराण जैसे ग्रंथ का अध्ययन कर प्रशिक्षण मे प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं भागवताचार्य आशीष त्रिपाठी को देखकर तथा उनके बारे में जानकर छात्र धार्मिक शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे जिससे अधिक से अधिक धर्म प्रेमी छात्र सामने आएंगे तथा सरायपाली और छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचाई पर ले जाएंगे आशीष त्रिपाठी के पिता घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि उनका इच्छा जब आशीष छोटे थे तब से था कि इन्हें धर्म शास्त्रों का अध्ययन कराने श्री कृष्ण नगरी वृंदावन भेजें परंतु निर्णय कठिन था , आशीष की धर्म शास्त्रों के प्रति रुचि व ज्ञान प्राप्त करने की जिज्ञासा ने हमारे निर्णय को आसान कर दिया हमारा पूरा परिवार तथा रिश्तेदार सभी आशीष द्वारा श्रीमद्भागवत प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने तथा भागवताचार्य कि पदवी प्राप्त करने से अत्यंत खुश हैं

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें