सांकरा : ट्रक वाहन द्वारा ओवरटेक करते समय बस को मारी ठोकर, म... - CG Sandesh

सांकरा : ट्रक वाहन द्वारा ओवरटेक करते समय बस को मारी ठोकर, मामला दर्ज.

थाना सांकरा अंतर्गत परसवानी रोड ओवरब्रीज के पास ट्रक वाहन द्वारा बिना संकेत दिये ओवरटेक लहराते हुए लापरवाही पूर्वक बस को ठोकर मारा मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि विवेक कपुर बस क्रमांक जेएच 08 एच 5170 में रायपुर से शाम 06.15 बजे रांची के लिए निकला था जिसे वह चला रहा था.


इस दौरान सांकरा के ओवरब्रीज के ऊपर करीब रात के 08.30 बजे ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 4943 के चालक द्वारा अपने वाहन को बिना संकेत दिये ओवरटेक लहराते हुए लापरवाही पूर्वक् चलाते हुए बस वाहन क्रमांक जेएच 08 एच 5170 को ठोकर मारकर क्षतिगस्त कर दिया, जिससे उसका वाहन के सामने भाग क्षतिगस्त हो गया एवं उसके बायें जांघ और बायें सिने मे चोट लगी.

घटना में हेल्पर लक्ष्मी यादव पिता भीमसेन यादव उम्र 24 साल पोस्ट बीमडा जिला जशपुर छत्तीसगढ को बायें हाथ के कोहनी दाहिने घुटने मे चोटे आई है तथा बस मे बैठे दो तीन सवारी को भी हल्की चोटे आई, जो दुसरे बस मे बैठकर चले गये. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 283-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें