सबमर्शिबल पम्प चोरी करने वाले 3 आरोपियों को सरायपाली पुलिस ने जेल भेजा.
सरायपाली थाना में 31 दिसंबर 2020 के दरम्यानी रात्रि को सबमर्शिबल पम्प चोरी होने की रिपोर्ट प्रार्थी महेश भोई ग्राम बडेपंधी ने की थी. रिपोर्ट पर से थाना सरायपाली में अप0क्र0- 04/2021 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था.
इसी दौरान संदेह के आधार पर आरोपी शशिभूषण बारिक पिता गणपति बारिक उम्र 21 वर्ष ग्राम बडेपंधी को पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने अन्य साथियों अजीत कुमार भोई पिता पुनीतराम उम्र 21 वर्ष ग्राम जोगनीपाली तथा राजिम कंद पिता चन्द्रमणी कंद उम्र 20 वर्ष ग्राम बडेंपधी के साथ मिलकर विभिन्न स्थानो से बोरवेल में लगे सबमर्शिबल पम्प चोरी करना स्वीकार करते हुये कुल 03 नग सबमर्शिबल पम्प कीमती करीबन 23,000 रूपये एवं 100 फिट केबल वायर कीमती 500 रू0 जुमला कीमती 23,500 रूपये को पेश किया. जिसपर पुलिस ने जब्त कर कब्जा में लिया गया तथा उक्त तीनों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा.
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव, उपनिरीक्षक अनिल पालेश्वर, सउनि राजेन्द्र भोई,सउनि मुरलीधर भोई,प्र0आर0 206 सुकलाल भोई, प्र0आर0 161 जयंत बारिक, प्र0आर0 144 अशोक बाघ, आरक्षक दिलीप पटेल, तुंगजध्व ज सिंह देवान, भूपेश कुमार प्रधान ,योगेश कुमार यादव, राजेश बारिक, शिवशंकर राज,चन्द्रामणी यादव ,टिकाराम साहू, योगेंद्र बंजारे एवं अन्य थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।