बसना : बीते दिन हुए आपसी वाद विवाद को लेकर की मारपीट.  - CG Sandesh

बसना : बीते दिन हुए आपसी वाद विवाद को लेकर की मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम टिकरीभांठा में बीते दिन आपसी वाद विवाद को लेकर गाली गलोच व मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शुभम पारेश्वर 28 दिसम्बर 2020 को रात्रि लगभग 07.00 बजे उसका दोस्त दीपक डडसेना उसके घर टिकरीभांठा छोडने जा रहा था कि अर्जुन उर्फ विक्की, श्रीकान्त, गोपाल एवं शिवा 26 दिसम्बर 2020 को हुए आपसी वाद विवाद को लेकर उसे गंदी गंदी गाली गलौच एवं जान से मार देंगे कहकर डंडा हाथ मुक्का से मारपीट किये जिससे उसके पीठ से सूजन तथा हाथ पैर मे दर्द है. वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें