मितान भाई होने के नाते परिवार ने किया दोनों की शादी से इनकार... - CG Sandesh

मितान भाई होने के नाते परिवार ने किया दोनों की शादी से इनकार..! प्रेमी युगल ने रेलगाड़ी के सामने कूदकर दे दी दोनों ने अपनी जान....

जांजगीर-चांपा जिले मैं एक प्रेमी जोड़े ने साल की शुरुआत में अपने जीवन का अंत कर लिया। दोनों ने रेल के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार वाले उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर कोतवाली थाना के अंतर्गत खोखसा फाटक की है। मृतकों की पहचान शशि महिलांगे (21) और हेमलता धिरहे (19) रूप में हुई है। घटना 1 जनवरी की रात की है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार नगरदा थाना अंतर्गत ग्राम खैरा निवासी कन्हैया लाल महिलांगे गांव के ही कमल दास का मितान है। मितान भाई होने के चलते दोनों के घरों में पारिवारिक संबंध था। इसी दौरान कन्हैया लाल का बेटा शशि महिलांगे (21) का कमल दास की 19 वर्षीय बेटी हेमलता धिरहे के बीच प्रेम संबंध हो गया, मगर उनके पिता मितान भाई होने के चलते स्वजनों ने उनकी विवाह का विरोध किया गया।

1 जनवरी की सुबह शशि महिलांगे काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला और युवती को साथ लेकर जांजगीर की ओर पहुंचा। यहां देर शाम वे खोखसा फाटक के पास पहुंचे और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा गया। इसी दौरान मौके से युवक-युवती का मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल में मिले नंबर से उसकी पहचान की और इसकी जानकारी उसके स्वजनों को दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें