भंवरपुर से सरायपाली मार्ग में कम चौड़ाई और साइड सोल्डरों के कारण मार्ग में आए दिन हो रही दुर्घटनाएं, कई लोगो की जा चुकी है जान.
2 ब्लाक के आवाजाही वाले व्यवस्तम मार्ग बसना ब्लाक के भंवरपुर उमारिया और सरायपाली ब्लाक के कनकेबा होते हुए लगभग 14 किलोमीटर मार्ग में सरायपाली पहुँचा जाता है. यह मार्ग से पिरदा, भंवरपुर, उड़ेला क्षेत्र के लगभग 100 ग्रामों का आवागमन सरायपाली पहुँचने के लिए होता है.
बता दें कि भंवरपुर से उमारिया कनकेबा सरायपाली होते हुए डामरीकरण मार्ग है लेकिन इस मार्ग की चौड़ाई बहुत ही कम, मार्ग में कई सारे गड्ढे और मार्ग के आजु बाजू कई सालों से मुरमिकरण भी नही किया जा रहा है. इसके कारण डामरीकरण मार्ग के साईड सोल्डर की वजह से दुर्घटनाए हो रही है.
भंवरपुर कनकेबा मार्ग में साइड सोल्डरों के वजह से एक मोटर सायकल और छोटा हाथी आपस मे टकरा गए, जिसमे बाइको सवारों को काफी चोट आई है.
भंवरपुर से उमारिया और कनकेबा के डामरीकरण मुख्य मार्ग में आजु बाजू साइड सोल्डर उभर चुके है, मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण बड़ी वाहनों का आवागमन होने पर स्थानीय निवासियों और छोटे वाहनों को डामरीकरण मार्ग से निचे उतारना एवं निचे से ऊपर चढ़ाना पड़ता है. जिसके कारण वे फिसल कर गिरते है.
ग्राम कनकेबा के पूर्व सरपंच बसंत पटेल ने बताया कि भंवरपुर से सरायपाली मार्ग में कम चौड़ीकरण और आजु बाजू मुरमिकरण नही होने के कारण आए दिन दुर्घटनाए होती रहती है मार्ग में कई लोगों की जान भी जा चुकी है.
बताया गया कि उमारिया और कनकेबा के मध्य एक नाला के पास भी मोडान है यहां पिछले वर्षों में एक स्कार्पियो वाहन में सवार लोगो की जान गई थी, कम चौड़ाई के वजह और घुमावदार मार्ग होने के कारण वाहन ने सीधा पुलिया को टक्कर मार दिया था जिसमे 3 लोग खत्म हो गए थे. वही नाले के पास गड्ढों से बचने के चक्कर और कम चौड़ाई के वहज से भी 2 वाहन आपस मे टकरा जाने से 1 की मौत हो चुकी है.
बता दे कि इस मार्ग का उपयोग कई बड़े वाहन बसना से सरायपाली के मध्य छुइपाली टोल नाका से टैक्स को बचाने के चक्कर मे बड़े वाहनों का आना जाना लगा रहता है, आए दिन मार्ग में इन बड़े वाहनों के वजह से एकांकी सड़कों सफर करना खतरे से खाली नही है.
कई बड़े वाहन जो रेत खनन में लगे हुए बसना बिहारी ढाबा से भंवरपुर से उमारिया कनकेबा होते हुए लगभग 30 किलोमीटर तय कर टोल टैक्स बचाने में लगे रहते है. इससे ना केवल टोल टैक्स में सरकार का नुकसान होता है बल्कि एकांकी मार्गो में बड़े वाहनों के आने जाने से दुर्घटना और मार्ग जल्द ही खराब हो जाते है.
मामले में लोक निर्माण विभाग सरायपाली के एसडीओ पैकरा से चर्चा करने पर बताया की योजना के तहत अभी डीबीआरडी में इस्टीमेट के तहत भंवरपुर से सरायपाली और भंवरपुर से उड़ेला होते हुए बड़ेसाजापाली तक भी डबल लाईन मार्ग के लिए इस्टीमेट भेजा गया है. पहले भंवरपुर से उड़ेला होते हुए साजापाली मार्ग को प्राथिमिकता दिया गया है. और दूसरा पार्ट में सरायपाली से भंवरपुर 14 किलोमीटर तक डबल लाइन के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है. बजट मिलते ही भंवरपुर से उमारिया कनकेबा होते हुए सरायपाली पहुँच मार्ग का भी चौड़ीकरण किया जाएगा.
एसडीओ पैकरा ने कहा कि फिलहाल भंवरपुर से सरायपाली तक साइड सोल्डरों के लिए उच्च अधिकारियों से बात कर जानकारी देकर मरम्मत के लिए चर्चा करने की बात कहा गया है.