कोमाखान  : वाद विवाद के बाद घर में घुस कर दो मोटरसायकल को लग... - CG Sandesh

कोमाखान : वाद विवाद के बाद घर में घुस कर दो मोटरसायकल को लगाईं आग.

पुलिस ने बताया कि आवेदक संजू टण्डन पिता रमेश टण्डन उम्र 19 वर्ष पता वार्ड नंबर 12 खरियार रोड़ उड़ीसा 29 दिसंबर 2020 को अपने साथियों पिंटू, टीलूदास, महेश बंजारे, कुशल यादव व माता सुमित्रा टण्डन के साथ डांस कार्यक्रम देखने फुफा पीला लाल निराला के घर बांसकांटा आया था.


और अपने फुफा के घर में आहता के अंदर आंगन में अपने दोनो मोटर सायकल को रखकर आहता का दरवाजा को बंद कर कार्यक्रम देखने गया था. उसी दौरान पिंटू टण्डन का शेखर गायकवाड से वाद विवाद होकर शांत हो गया. उसी रंजिश की बात को लेकर बाद में पिंटू टण्डन अपने दोस्त अजय निराला, शेखर गायकवाड, उद्देश निराला को साथ लेकर आया व संजू के फुफा के घर के अंदर घुस कर आहता के अंदर आंगन में रखे मोटर सायकल को आग लगा दिया.

जिससे संजू की मोटर सायकल 160 सोल्ड व टीलूदास का मोटर सायकल HF Deluxe क्रमांक OD 03 G 9565 जल गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 452,435,34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें