प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100वीं किसान रेल को दिखाई हरी झ... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100वीं किसान रेल को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार के बीच 100वीं किसान रेल को किया रवाना, कहा ये रेल पूरे देश के कृषि बाजारों को कर रही है एक, कृषि से जुड़ी अर्थव्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव, तमाम पुख्ता तैयारियों के बाद ही लागू किए गए हैं कृषि सुधार, कहा किसानों को मिलेंगे ज्यादा विकल्प.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक 100वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाई। किसान रेल पूरे देश में कृषि उत्पादों का तेजी से परिवहन सुनिश्चित करने में एक गेम चेंजर साबित हो रहा है। इतना ही नहीं, किसान रेल, ट्रेन उत्पादन की एक निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला को सुनिश्चित कर रहा है। इस हरी झंडी को दिखाने के साथ महाराष्ट्र के सांगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक और रास्ते में पड़ने वाले कई राज्य अब सीधे जुड़ गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हरी झंडी मिलते ही देश के किसानों को ही समर्पित ये किसान रेल चल पड़ी.

पीएम मोदी ने कहा कि किसान रेल जैसी सुविधाएं मिलने से कैश क्रॉप, ज्यादा दाम वाली और ज्यादा पोषक फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा.  ऐसे में उन्होंने महाराष्ट्र के साथ विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के किसानों को नया विकल्प मिलने की चर्चा भी की. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर ये संदेश दिया कि सरकार पुख्ता तैयारियों के साथ ही कृषि सुधारों पर आगे बढ़ी है, फिर चाहे बात किसान रेल और कृषि उड़ानों जैसे उपायों को लागू करने की हो या फ़िर कृषि इन्फ्रा बढ़ाने और उसमें वैल्यू एडिशन के प्रयासों की हो.

किसान रेल को एक चलता फिरता कोल्ड स्टोरेज भी माना जाता है. 100 वीं किसान रेल महाराष्ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार की दूरी मात्र 40 घंटों में पूरी करेगी, जिसे ट्रक से पूरा करने में कई दिनों का वक्त लगता. इतना ही नहीं किसानों के लिए रेल्वे किराया सड़क मार्ग से सस्ता पड़ता है तो साथ ही मोदी सरकार उसमें अलग से 50 फ़ीसदी की सब्सिडी यानी छूट भी देती है.

किसानों की आय को दोगुनी के करने के साथ-साथ किसानों के उत्पाद को निर्बाद परिवहन सुनिश्चित करने के लिए सरकार का यह कदम एक नया आयाम देगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें