भाजपा के प्रदेश महामंत्री से मिले उपाध्याय, प्रशिक्षण कार्यक... - CG Sandesh

भाजपा के प्रदेश महामंत्री से मिले उपाध्याय, प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी हुए शामिल

पूर्व जिला महामंत्री ठाकुर के निवास में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए

भाजपा मंडल भंवरपुर के महामंत्री करुणाकर उपाध्याय ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जांजगीर चांपा विधायक नारायण चंदेल से उनके निवास कार्यालय जांजगीर नैला में अनौपचारिक मुलाकात किया। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 2017 से 2019 तक भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में  उपाध्याय ने जांजगीर चांपा विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कार्य किया था और दोनों ही चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है। प्रदेश महामंत्री  चंदेल से मुलाकात के बाद वे जांजगीर भाजपा कार्यालय में आयोजित अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। इसके पूर्व भाजपा जांजगीर चांपा के निवर्तमान वरिष्ठ जिला महामंत्री प्रशांत सिंह ठाकुर के निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें