कोमाखान : तू भी पैसा मांगने आया है कहकर मारपीट - CG Sandesh

कोमाखान : तू भी पैसा मांगने आया है कहकर मारपीट

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम झिटकी में तू भी पैसा मांगने आया है कहकर मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 25 दिसम्बर 2020 को बंशी पटेल गोविंद साहू के यहां आया हुआ था. 26 दिसम्बर 2020 के लगभग सुबह 09:00 बजे बंशी पटेल व गोविंद साहू खेत जा रहे थे कि चमरा सिंह पाड़े के घर के पास गोविंद साहू द्वारा चमरा सिंह पाड़े को उधारी में दिया पैसा मांग करने पर गोविंद साहू व चमरा पाड़े के बीच पैसा लेन देन के बारे में बातचीत हो रहा था.

उसी समय चमरा सिंह पाड़े का भाई अर्जुन पाड़े अपने घर से अश्लील गाली गलौज करते हुये बाहर आया और बंशी पटेल को देखकर तू भी पैसा मांगने आया है कहकर उसके गला को पकड़ कर जमीन पर नीचे गिरा दिया और आज तुझे नही छोडूंगा कहकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां एवं जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं लात घुंसा से मारपीट किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें