शादी का वादा करके 7 सालो तक प्रेमिका से किया दुष्कर्म, अब सल... - CG Sandesh

शादी का वादा करके 7 सालो तक प्रेमिका से किया दुष्कर्म, अब सलाखों के पीछे पहुंचा अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर...

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर प्रसून टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टर प्रसून पर आरोप है कि उसने शादी का वादा कर के अपनी प्रेमिका के साथ लगातार सात सालों तक दुष्कर्म किया और शादी करने से मना कर दियाl इसके बाद डॉक्टर ने कहीं और अपनी शादी तय कर ली थीl जब बात की जानकारी डॉक्टर की प्रेमिका को मिली तो उसने गांधी नागर थाने में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाईl

पीड़िता की शिकायत के तीन दिन बाद गांधी नगर पुलिस ने डॉक्टर प्रसून को कोरबा से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ ईपीसी की धारा 376, 506 और 323 के तहत करवाई की जा रही है। पीड़िता ने बताया कि उसकी और आरोपी की मुलाक़ात कॉलेज में बीएड की पढाई के दौरान हुई थीl मुलाकात के कुछ दिनों बाद ही दोनों रिलेशनशिप में आ गए थेl इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी का वादा करते हुए पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद सात सालों तक लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहाl

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें