आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही....245 लीटर महुआ शराब के साथ 3... - CG Sandesh

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही....245 लीटर महुआ शराब के साथ 3 गिरफ्तार...

सचिव सह आबकारी आयुक्त  निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक  ए. पी.त्रिपाठी सर के निर्देशन में एवं कलेक्टर रायगढ़  भीमसेन एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी मंजूश्री कसेर के मार्गदर्शन में दिनांक 25-12-2020 को आबकारी विभाग की टीम द्वारा जिला रायगढ़ के वृत्त सरिया में द्वारा ग्राम पिहरा थाना सरिया में मोहन भारद्वाज वल्द शुक्लाम्बर उम्र 33 वर्ष से 70 लीटर महुआ मदिरा , मंगल प्रसाद वल्द ननकू भारद्वाज से 100 ली महुआ मदिरा, राजाराम भारद्वाज वल्द ननकू भारद्वाज से 75 लीटर महुआ मदिरा तीनों प्रकरणों में कुल 245 बल्क लीटर महुआ मदिरा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) , 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लेकर जेल दाखिल किया गया | 

उक्त रेड कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिंह सिदार ,आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल, आबकारी उपनिरीक्षक अनिल बंजारे , प्रशिक्षु आबकारी उपनिरीक्षक जया मेहर के साथ आबकारी आरक्षक शिवकुमार वैष्णव ,सुंदर लाल प्रधान, श्रीकांत,प्रभुवन, दशराम सिदार, भेख राम पटेल, मनोज चौहान, गजपति मांझी एवं वाहन चालक अशोक, मकबूल, सुनील का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें