सरायपाली : 6 साल से फरार स्थाई वारंटी पड़ोसी राज्य ओडिशा के स... - CG Sandesh

सरायपाली : 6 साल से फरार स्थाई वारंटी पड़ोसी राज्य ओडिशा के संबलपुर जिला से सराईपाली पुलिस के हत्थे चढ़ा.

पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद प्रफुल्ल ठाकुर के द्वारा सत्र 2020 के अंत में सभी थाना प्रभारियों को थाने में लंबित गिरफ्तारी एवं स्थाई वारंट की तामिली हेतु लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं.

इसी तारतम्य में वारंटी पतासाजी के दौरान पता चला कि स्थाई गिरफ्तारी वारंट, का वारंटी प्रतीक उर्फ अमन पिता किशोर कुमार थवाईत साकिन छोटे मठ सारंगढ़ जिला रायगढ़ हाल ग्राम लम्बर थाना सरायपाली का आरोपी जोकि प्रकरण के पंजीबद्ध होने के बाद से फरार था, तथा जिसका चालान फरारी पंचनामा तैयार कर पेश किया गया था जो अपना नाम पता छुपाकर ओड़िशा ,संबलपुर टाउन थाना अंतर्गत रह रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर जी के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव द्वारा टीम बनाकर उड़ीसा संबलपुर के लिए रवाना किया गया जो कि सम्बलपुर पहुंचकर उक्त वारंटी को घेराबंदी कर पकड़ कर अभिरक्षा में लेकर थाना सरायपाली लाया.

उक्त आरोपी को दिनांक 24/12/2020 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है. आरोपी पर धारा 354,66(अ)आईटी एक्ट,08पाक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला पंजीबद्ध है.

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वीणा यादव ,सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद भाई ,आरक्षक टीकाराम नायक 438,अनिल मांझी 251, राहुल वर्मा 50, सौदामिनी बगर्ति 210 व अन्य थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा...

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें