अराईस इंस्टिट्यूट कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र एवं राष्ट्रीय ... - CG Sandesh

अराईस इंस्टिट्यूट कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला मिडिया प्रभारी इन्द्र कुमार डनसेना ने प्रदेशवासियों को को ‘क्रिसमस‘ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी...

सरायपाली । अराईस इंस्टिट्यूट कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला मिडिया प्रभारी इन्द्र कुमार डनसेना ने प्रदेशवासियों को विशेष रूप से मसीही समाज के लोगों को प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने क्रिसमस के अवसर पर सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में डनसेना ने कहा कि प्रभु यीशु ने सभी मनुष्यों को परमपिता परमेश्वर की संतान बताते हुए समाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया।

प्रभु यीशु ने सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और कमजोर और गरीबों की मदद के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षा मानवजाति को उच्च जीवन मूल्यों के साथ चलने और दीन-दुखियों की मदद के लिए प्रेरित करती रहेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें