कोविड-19 टीकाकरण कार्य योजना हेतु ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स का मीटिंग अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )सरायपाली कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में लिया गया
सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में सरायपाली बसना ब्लॉक के संस्था प्रमुखों का मीटिंग लिया गया है। जिसमें कोविड-19 टीकाकरण कार्य योजना , पोलियो अभियान 17 जनवरी 2021, शिशु संरक्षण माह 22 जनवरी2021 से 26 फरवरी 2021 तक एवं मितानिनो द्वारा कुष्ठ सर्वे का कार्यक्रम 1 जनवरी 2021 से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जाएगा जिसके संबंध में चर्चा किया गया।
इन सभी कार्यक्रम के विशेष प्रचार प्रसार हेतु पंचायत भवन व सामाजिक भवन में नारे लेखन, कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व गांव में कोटवार से मुनियादी , हाई रिस्क एरिया जैसे ईट भट्ठा, रेत खदान स्लम एरिया चिन्हांकित करके उसके ऊपर विशेष ध्यान देने एवं निर्धारित समय पर संबंधित कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा बीएमओ सरायपाली बसना को कोल्ड चैन पॉइंट की जानकारी विद्युत विभाग को देने व आपात स्थिति के लिए जनरेटर की व्यवस्था करने हेतु कहा गया। तथा पल्स पोलियो कार्यक्रम एवं शिशु संरक्षण माह हेतु 0 से 5 वर्ष के बच्चों की जानकारी व माइक्रोप्लान संबंधित विभाग प्रमुख को देने हेतु निर्देशित किया गया।
इस मीटिंग में बीएमओ डॉक्टर जेपी प्रधान, डॉक्टर नारायण साहू, बीपीएम शीतल सिंह , डोल चंद नायक ,बी ई टी ओ टी आर धृतलहरे , एस एल सिदार, सीएमओ खीर सागर नायक सीडीपीओ जी आर नारंग ,बी ई ओ आई पी कश्यप, एबी ई ओ विनोद शुक्ला, लोकेश्वर सिंह कंवर, सुपरवाइजर मिथिला सिदार ,गरिमा कैवर्त इत्यादि उपस्थित रहे