कोमाखान : पुरानी रंजिश की बात को लेकर की मारपीट
रवि कुमार धृतलहरे पिता नारायण धृतलहरे उम्र 24 साल निवासी ग्राम खोपली ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर 2020 को वह अपने भैया पंचराम धृतलहरे के ससुराल ग्राम सराईपाली ( कोमाखान) मेला(जयंती) देखने रात्रि लगभग 08:00 बजे गया था. करीबन रात्रि 10 बजे के आसपास उसका भाई का साढू भोला ऊर्फ विक्की टण्डन पुरानी रंजिश की बात को लेकर उसके साथ भाई पंचराम धृतलहरे को मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मार दूंगा कहकर पास में रखे डंडा से रवि के भाई पंचराम व रवि को मारपीट करने लगा. जिससे उन्हें चोट लगी. मामले की शिकायत पर आरोपी भोला सिंह टण्डन के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506(B)-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें