सरायपाली : होटल व्यवसायियों ने साप्ताहिक एक दिवसीय बंद के विरोध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम सौंपा ज्ञापन.
सराईपाली होटल ढाबा व्यवसाई संघ द्वारा जय स्तंभ चौक से रैली निकालकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम ज्ञापन तहसीलदार युवराज कुर्रे को सौंपा होटल व्यवसायियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में साप्ताहिक एक दिवसीय बंद का विरोध किया है
होटल ढाबा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष हरदीप सिंह रैना ने बताया होटल ढाबा व्यवसाय पूरी तरह कच्ची खाद्य सामग्री पर निर्भर है 1 दिन बंद करने से होटल व्यवसायियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है लॉकडाउन में व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है तथा व्यवसायियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है वर्तमान में जैसे-तैसे व्यवसाय को पटरी में लाने के लिए व्यवसाई प्रयासरत हैं ऐसे में 1 दिन के बंद के फरमान से सभी होटल व्यवसाई एक सुर में से विरोध कर रहे हैं होटल व्यवसायियों के साथ गुमटी ठेला लगाने वाले छोटे व्यवसाई भी साथ हैं पिछले गुरुवार को बंद के दौरान बहुत से होटल व्यवसायियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा डबल रोटी केक मिठाई तथा अन्य कच्चे सामान्य भारी मात्रा में खराब हो गए..
हरदीप सिंह रैना ने बताया की अधिकारी नगर पालिका क्षेत्र में गुमास्ता एक्ट लगाने की बात कह रहे हैं लेकिन गुमास्ता एक्ट लागू करने हेतु जरूरी सुविधाएं जो आमजन और व्यवसायियों को मिलनी चाहिए उसके लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं सराईपाली नगर में गली मोहल्लों में अच्छी सड़क दोनों समय पानी की व्यवस्था नालियों से गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नालियों के नीचे से होकर गुजर रही पाइप लाइन को बदले जाने की व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसे में जब तक प्रशासन व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर लेता गुमास्ता एक्ट लागू किया जाना व्यवसायियों तथा आमजन के ऊपर अत्याचार के समान होगा..
हरदीप सिंह रैना ने कहा कि प्रशासन को खाद्य सामग्रियों से जुड़े हुए व्यवसाय जैसे कि होटल ढाबा को साप्ताहिक 1 दिवसीय बंद से अलग रखना चाहिए होटल ढाबा गुमटी ठेला से जुड़े सभी व्यवसाई यही चाहते हैं क्योंकि 1 दिन बंद करने से होटल ढाबा व्यवसाय 3 दिन प्रभावित होता है और भारी नुकसान उठाता है
तहसीलदार युवराज ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि वे व्यवसायियों की बात को अनुविभागीय अधिकारी तक पहुंचाएंगे और समस्या का निराकरण करने का प्रयास करेंगे !
होटल ढाबा व्यवसाई संघ सराईपाली के सभी सदस्य उपस्तिथित रहे ..