पिथौरा : नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले जाने... - CG Sandesh

पिथौरा : नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले जाने पर मामला दर्ज.

थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम टेका में नाबालिग लडकी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है. लडकी के पिता ने पुलिस को बताया कि 17 दिसम्बर 2020 के रात्रि लगभग 08:00 बजे लड़की घर में बिना किसी को बताये कही चली गई.



जिसके सम्बध में आस पास पडोसी एवं रिश्तेदारो में पता किया जिसका कोई पता नही चला. लडकी के पिता को संदेह है कि उसकी नाबालिक लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर भगाकर अपने साथ कही ले गया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें