सहेली के घर से लौट रही लड़की को बनाया हवस का शिकार, गैंगरेप क... - CG Sandesh

सहेली के घर से लौट रही लड़की को बनाया हवस का शिकार, गैंगरेप का मामला

शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है, जहाँ 3 युवकों ने मिलकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया है। गैंगरेप के 2 आरोपी गिरफ्तार हो गये है लेकिन एक अभी फरार है| जानकारी के अनुसार, रपटा चौक अरपा नदी के पास बीती रात अपनी सहेली के घर से लौट रही लड़की को मनचलों ने रोक लिया| जबरदस्ती लड़की को नदी के पास ले गये और सभी ने उसके साथ अनाचार किया लाचार लड़की ने अपने साथ हुए अपराध की जानकारी अपने मौसेरे भाई को दी| तबियत बिगड़ने पर भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती किया| सिम्स से मेमो मिलने पर पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचकर युवती का बयान दर्ज किया|  सरकंडा थाना प्रभारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती बुधवार की रात 10:30 बजे अपनी सहेली को खाना खिला कर वापस घर लौट रही थी| इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और अरपा नदी की ओर ले गया| जहाँ अपने अन्य 2 दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ दुष्कर्म जैसे अपराध को अंजाम दिया| युवती की तबियत बिगड़ने पर आरोपी लड़के उसे वही छोड़कर भाग निकले|

पीड़ित युवती के बयान के आधार पर टीआई ने सक्रियता दिखाई, जिसके बाद 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है| वही, मामले का एक अपराधी फरार है, जिसकी तलाश जारी है| पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर तीनों को खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है| पुलिस ने कहा जल्द तीसरा आरोपी पकड़ा जायेगा|

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें