सशस्त्र सीमा बल 33वीं वाहिनी केवटी द्वारा देहारीतोपाल में मानव चिकित्सा व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.
सशस्त्र सीमा बल 33वीं वाहिनी केवटी, कांकेर (छ.ग.)के कमांडेंट विजय सिंह के मार्गदर्शन में करोना नियमों का पालन करते हुए दिनांक 17 दिसंबर 2020 को सीओबी पोड़गांव, अंतागढ़ के कार्यक्षेत्र देहारीतोपाल में मानव चिकित्सा व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर ग्राम पटेल गुलाब सिंह देहारी के उपस्थिति में कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ.ए.के.सिन्हा व सहायक कमांडेंट (मानव चिकित्सा) डॉ.धिरज कुमार द्वारा ग्रामीण जनता व पशु पालकों के पशुओं की जांच कर परामर्श के साथ दवा वितरण किया गया.

इस अवसर पर सीओबी पोड़गांव कमांडर- निरीक्षक बिपुल सरकार द्वारा ग्रामीण जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में कर्तव्य निर्वाह करने के साथ-साथ सामाजिक विकास के लिए क्षेत्र के जरूरतों के मुताबिक विभिन्न शिविर आयोजित करते हैं. जिसमें ग्रामीण जनता सहभागि बनते रहे तभी क्षेत्र का विकास होगा.
अंत में ग्राम पटेल व ग्रामीणों जनता द्वारा बल के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को शिविर आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए व ऐसे ही आगे भी बल व ग्रामीणों के बीच सामंजस्य बनाए रखने को कहा.
