बसना : बाराडोली धान संग्रहण केंद्र में खत्म होने की कगार पर ... - CG Sandesh

बसना : बाराडोली धान संग्रहण केंद्र में खत्म होने की कगार पर बारदाना, किसानों की बढ़ सकती है परेशानी, कल नही आया तो बारदाना तो बंद हो सकती है खरीदी.

सरकार के लिये पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध करना नाकाम साबित हो रहा है, किसानों को धान बेचने के लिए पर्याप्त मात्रा में बरादना नही मिल पा रहा है. जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आज बसना ब्लॉक के बाराडोली धान संग्रहण केंद्र में बारदाना के कमी के वजह से कुछ किसानों को इंतजार करना पड़ा. खरीदी प्रभारी से चर्चा करने पर बताया कि जितने भी उपयोगी बारदाना थे उन बारदानों से किसानों के धान ख़रीदी किया जा रहा हैं. बाकी भेजे गए बरादना और पीडीएस के बोरियों में भारी मात्रा में डेमेज निकल रहे है जिसमे धान खरीदी करते नही बन रहा है, फिर भी हमारे द्वारा उन फटे पुराने बोरियों को मजदूर लगाकर सिलाई करवाया जा रहा है.

बाराडोली धान खरीदी प्रभारी भुवनेश्वर साहू ने बताया कि कल के लिए 800 क्विंटल का टोकन कटा है और मात्र 1 हजार प्लास्टिक बोरिया ही बचा हुआ है. समलेश्वरी राइस मिल द्वारा आज ही बारदाना भेजने की बात कहा गया है. लेकिन रात 7 बजे तक बारदाना नही भेजा गया. इससे प्रभारियों को चिंता होने लगा है. राइस मिलरों द्वारा भेजे गए बारदानों में 30 पर्सेंट डेमेज बारदाना है, सिलाई करवा कर दिया जा रहा है इसलिऐ कुछ किसानों को देरी से मिला है.

भवनेश्वर साहू प्रभारी ने बताया कि खाद्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, कल बारदाना भेजवाने की बात कहा गया है. बाराडोली धान बेचने आये किसानों ने बताया कि बारदान नही मिलने से, धान बेचने आये किसानों को परेशानी हो रही है.

पिछले वर्ष पर्याप्त मात्रा में बारदाना पहुँच गया था, इस साल बारदाना के लिए किसान प्रसाशन का मुंह ताक रहे किसानो ने कहा कि समस्या पर जन प्रतिनिधियों का ध्यान नही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें