पिकप वाहन ने मो0सा0 को पीछे से मारी ठोकर.
महासमुंद थाना अंतर्गत महेन्द्रा मोटर्स शो रूम के पास पिकप वाहन द्वारा मोटरसायकल को पीछे से ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 12 दिसम्बर 2020 को 11:15 बजे मोहन लाल साहू अपनी मोटरसायकल बजाज प्लेटिना क्र0 CG 06 GR 4639 से अपनी छोटी बहन कु0 ईश्वरी साहू को पीछे बैठाकर रायपुर जाने निकला था.
करीब 12.00 बजे महेन्द्रा मोटर्स शो रूम के पास NH 353 रोड के पास पहुंचे था कि उसी समय पिछे से आ रही पिकप क्र0 CG 06 GJ 4796 के चालक ने अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे वह तथा उसकी छोटी बहन नीचे गिर गये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने पिकप वाहन चालक के विरुद्ध अपराध 279-IPC, 337-IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें