बसना : मेहमानी में आये व्यक्ति की घर के सामने से मोटर सायकल ... - CG Sandesh

बसना : मेहमानी में आये व्यक्ति की घर के सामने से मोटर सायकल हुई पार.

भंवरपुर चौकी के ग्राम केंवटापाली में घर के सामने से मोटर सायकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. शिवकुमार सिदार पिता बेदुराम सिदार उम्र 26 वर्ष, ग्राम सकराली थाना डभरा जिला जांजगीर ने पुलिस को बताया कि 19 नवंवर 2020 को वह ग्राम केंवटापाली में मेहमानी चमरू सिदार के घर मो0सा0 में आया था, उसके घर सामने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 ए डब्लू 7852 को खडा कर चमरू के घर अंदर था.

और जब घर जाने के लिए शाम करीबन 05.00 बजे चमरू के घर से निकला तो देखा कि उसका मोटर सायकल नही था, जिसे कोई अज्ञात व्यकित द्वारा चोरी कर ले गया था. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें