पिथौरा : तुम्हारे खेत का आग मेरे खेत में लगे लकडी के खम्भे म... - CG Sandesh

पिथौरा : तुम्हारे खेत का आग मेरे खेत में लगे लकडी के खम्भे में लग गया कहने पर दी जान से मारने की धमकी.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम मेमरा में 10 दिसंबर को गांव के विजय यादव पिता धनीराम यादव ने अपने खेत में आग लगाया था. जो आग फैलकर फागू के खेत में आ गया और खेत में लगे लकडी के खम्भे में आग पकड लिया.

इसपर जब फागू ने विजय यादव को बोला कि तुम्हारे खेत का आग मेरे खेत में लगे लकडी के खम्भे में लग गया है. तब विजय यादव ने फागु के साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गलोज करने लगा और बोला कि तुम्हें जो करना है कर लेना मैं तुम्हें और तुम्हारे परिवार को बाद में देख लूंगा कहकर धमकी देकर जान से मारने की धमकी दिया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विजय यादव के विरुद्ध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें