सरायपाली : बिजली तार के अवैध हूक में चिपककर मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : बिजली तार के अवैध हूक में चिपककर मौत, मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बिछिया में बिजली तार के अवैध हूक में चिपककर एक व्यक्ति की मौत होने से पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर नाग द्वारा हाई वोल्टेज बिजली तार से अवैध रूप से हूक से खेत के मेंड में तार फेंसिंग से विद्युत वायर को लापरवाही पूर्वक खींचकर पंप चलाता था। 21 जुलाई 2020 को बिजली वायर पुराना व कटा फटा होने के कारण करेंट प्रवाहित हो रहा था। जहाँ मृतक पुरूषोत्तम दास अपने खेत में घासनाशक दवाई छिड़ककर मेड़ में आ रहा था कि अचानक विद्युत के प्रभाव में आने से बिजली तार में चिपककर मृत्यु हो गया था।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण गवाह एवं सूचक के कथन पीएम रिपोर्ट एवं विद्युत विभाग कि रिपोर्ट पर से आरोपी रामेश्वर नाग द्वारा लापरवाही पूर्वक अवैध रूप से हाई वोल्टेज तार से हूक के द्वारा खींचकर पंप चलाते हुए पाये जाने एवं विद्युत तार कटा फटा एवं पुराना होने से तार फेंसिंग में विद्युत प्रवाहित होने से बिजली तार से चिपककर मृतक पुरूषोत्तम दास की मौके पर मृत्यु होना पाया. जिसपर आरोपी रामेश्वर नाग के विरूद्ध धारा 304 ए भादवि एवं विद्यत अधिनियम 2003 की धारा 135 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें