महासमुंद : क्यों डांटे हो बोलकर माँ बेटे से की मारपीट. - CG Sandesh

महासमुंद : क्यों डांटे हो बोलकर माँ बेटे से की मारपीट.

थाना महासमुन्द अंतर्गत वार्ड नं 13 भुषापारा में क्यों डांटे हो बोलकर माँ बेटे से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 8 दिसम्बर 2020 को लालू पटेल का भतिजा धनी पटेल से पप्पू यादव एवं सफर खान ने मारपीट किया था, जिसके वजह से लालू पटेल ने उन लोगो को डांटा था.


 


इसके बाद 9 दिसम्बर 2020 को रात्रि करीबन 10.00 बजे पप्पू यादव और सफर खान दोनों घर आकर लालू पटेल को क्यों डांटे हो बोलकर माँ बहन की अश्लील गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये उसे हाथ थप्पड से मारपीट किये. झगडा को देख लालू की माँ राधा बाई बीच बचाव करने आयी तो उसे भी पप्पू यादव ने लाठी डंडा से सिर में मारकर चोट पहुंचाया और सफर खान ने हाथ थप्पड से मारपीट किया.

मारपीट करने से मना करने पर उन्होंने लालू घर के सामने के दरवाजा को तोड फोड किया, और नल को भी तोड फोड कर नुकसान किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें