महासमुंद : पैसा मांगने पर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी.  - CG Sandesh

महासमुंद : पैसा मांगने पर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी.

थाना महासमुंद अंतर्गत महानदी रेशी डेन्सी साईड के पास पैसा मांगने पर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि छोटे लाल चौहान का संतोषी नगर रायपुर मे एल्यूमीनीयम की दुकान है. जहाँ से महासमुन्द निवासी सन्नी लोनीया द्वारा 14 जुलाई को आर्डर देने पर उसके दुकान से 4,30,652. का दो बार मे आर्डर कर ले चूका है. जिसकी रकम का भूगतान अभी तक नहीं किया.


 

 


जिसका छोटे लाल चौहान द्वारा जुलाई अगस्त माह से महासमुन्द आकर पैसे की मांग करने पर आज कल आज कल करते आ रहा है मोबाइल से बात करने पर आश्वासन देते रहा है, और कई बार महासमुन्द आकर परेशान हो चुका है.

इसके बाद 5 दिसम्बर 2020 सुबह 08.30 बजे गुरू गोविन्द सिंह उद्यान के सामने महानदी रेशी डेन्सी साईड जाकर पेमेन्ट करने बोलने पर सन्नी लोनीया द्वारा तेरा पैसा खा जाऊंगा क्या कहकर उसे मां बहन की बुरी-बुरी गाली दिया एवम दोबारा पैसा मांगने आया तो जान से खतम कर दुंगा कहकर धमकी दिया.

जिससे वह काफी भयभीत है एवम वर्तमान में उसका मोबाइल न0 ब्लाक लिस्ट मे डाल दिया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें