उत्तर बस्तर कांकेर : रोजगार के इच्छुक युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण : आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर तक
जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति
के स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यार्थियों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार
मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर एवं टाटा कन्सलटेंसी सर्विस के संयुक्त तत्वाधान
में कम्यूनिकेशन स्किल पर ऑन लाईन, डिजीटल निःशुल्क प्रशिक्षण उपरांत
नियोजन, रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण एवं नियोजन
प्राप्त करने के लिए आवेदक को वर्ष 2018-19 एवं 2020 में नियमित स्नातक
उत्तीर्ण (बी.ए, बी.काम, बी.एस.सी, बी.बी.ए,) होना अनिवार्य होगा। आवेदक को
प्रशिक्षण प्राप्त करते समय किसी भी प्रकार की शिक्षण संस्थान में नियमित
अध्ययनरत नहीं होना चाहिए तथा बी.ई, बी.टेक, बी.सी.ए एवं अन्य इंजीनियरिंग
से संबंधित कोर्स के छात्र एवं ऐसे छात्र जिन्होंने ओपन या डिस्टेंस कोर्स
के माध्यम से पढ़ाई की है इस प्रशिक्षण हेतु पात्र नहीं होगें। प्रशिक्षण
हेतु आवेदक की आयु न्यूनतम 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है, साथ ही आवेदक
को 40 दिवस की प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात् टी.सी.एस के
प्रतिनिधियों द्वारा लिए गये साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के पश्चात्
कंपनी द्वारा डाटा प्रोसेस कार्य एवं ध्वनि वार्तालाप प्रोसेस कार्य के लिए
नियुक्त किया जाएगा।
आवेदक को प्रतिदिन 2 से 3 घण्टे अपने स्मार्ट मोबाईल
फोन द्वारा जूम ऐप पर प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इच्छुक आवेदक www.ncs.gov.inपर
पंजीयन कर अपना बायोडाटा 15 दिसम्बर तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार
मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में अपना आवेदन पत्र कार्यालयीन समय पर जमा कर
सकते हैं। मोबाईल नंबर 8770208827, 9407761305 या ईमेल आईडी employment.knk@gmail.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।