सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के स्वास्थ्य अधिकारियों ... - CG Sandesh

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा टीकाकरण सत्र एवं वीएचएसएनडी का निरीक्षण किया गया.

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू के मार्गदर्शन में विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह एवं खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के द्वारा ग्राम मुडपहार व सिरपुर का निरीक्षण किया गया. जिसमें आरसीएच रजिस्टर, हिमोग्लोबिन मीटर, वैक्सीन ड्यू लिस्ट, वैक्सीन वायल में उपयोग के पूर्व अंकित दिनांक एवं समय तथा वीवीएम की जांच किया गया.

सभी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं मितानिन को गर्भवती महिला एवं बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं टीकाकरण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का निर्धारित समय पर समस्त जांच एवं फॉलो अप करने हेतु कहा गया.

कल दिनांक 9 दिसंबर 2020 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में प्रारंभ हो रहे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत ऐसे गर्भवती महिलाएं जिनका सेकंड व थर्ड ट्राईमेस्टर चल रहा है एवं जो हाई रिस्क में आते उनका निशुल्क जांच  स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा किया जाएगा.

स्वास्थ्य विभाग आम नागरिक से अपील करता है कि उपरोक्त कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं की निशुल्क समस्त जांच जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में उपलब्ध है की सुविधा का लाभ उठाएं.

उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे द्वारा दिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें