पल्स पोलियो 17 जनवरी 2021 के लिए ब्लॉक टास्क फोर्स का मीटिंग... - CG Sandesh

पल्स पोलियो 17 जनवरी 2021 के लिए ब्लॉक टास्क फोर्स का मीटिंग लिया गया

सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुणाल दुदावत के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्निग्धा तिवारी की अध्यक्षता में सरायपाली एवं बसना ब्लॉक के संस्था प्रमुखों का मीटिंग लिया गया जिसमें दिनांक 17 जनवरी 2021 को पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाए जाने के संबंध में चर्चा किया गया इस कार्यक्रम के विशेष प्रचार प्रसार हेतु सभी सार्वजनिक भवन में नारे लेखन, ग्रामीण स्तर पर पल्स पोलियो दिवस के एक दिन पूर्व गांव में कोटवार से मुनियादी ,सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार, हाई रिस्क एरिया जैसे ईट भट्ठा, रेत खदान ,स्लम एरिया का चिन्हांकन करके उसके ऊपर विशेष ध्यान देने एवं निर्धारित समय पर स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र को खोलने एवं सभी विभाग प्रमुख को पल्स पोलियो कार्यक्रम के लक्षित बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में अपेक्षित सहयोग हेतु निर्देशित किया गया

साथ ही विद्युत विभाग को पल्स पोलियो दिवस के 7 दिन पूर्व से निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कहा गया इस मीटिंग में विकासखंड सरायपाली से बीएमओ डॉ नारायण साहू ,बीपीएम शीतल सिंह, बी ईटीओ टी आर धृतलहरे, बी ई ओ आई पी कश्यप सुपरवाइजर चंद्रिका साहू बसना ब्लॉक से बीएमओ डॉ जेपी प्रधान, असिस्टेंट सीईओ बाबूलाल नायक, बीपीएम डोल चंद नायक, बी ई टी ओ श्यामलाल सिदार बी ईओ विनोद शुक्ला ,सीडीपीओ चंद्रहास नाग इत्यादि उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें