गाली गलौज मत करो कहने पर मारपीट मामला दर्ज. - CG Sandesh

गाली गलौज मत करो कहने पर मारपीट मामला दर्ज.

थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम सिंघुपाली में गाली क्यों दे रहे हो कहने पर हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि कौशल साहू गांव के तालाब को 03 साल के लिए मछली पालन हेतु ठेका में लिया है. मछली की देखरेख करने हेतु तालाब के किनारे में झोपड़ी बनाकर स्वयं रखवाली करता है. 06 दिसम्बर 2020 को रोज की तरह रात्रि करीबन 09:00 बजे तालाब में रखवाली कर रहा था, उसी समय गांव का मनहरण साहू पिता रतन लाल साहू झोपड़ी के पास आया और मां बहन की अश्लील शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौच किया गाली क्यों दे रहे हो कहने पर हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किया । मारपीट करने से उसके सिर में एवं बांये पैर के जांघ/घुटना में चोट लगा है । घटना को रामाधार बरिहा ने देखा व बीच बचाव किये।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें