धान बेचने सहयोग के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर समिती गठन सराय... - CG Sandesh

धान बेचने सहयोग के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर समिती गठन सरायपाली क्षेत्र के लिए पुष्पेंद्र पटेल और भूपेश भोई का नाम चयनित

प्रदेशभर के किसानों को धान बेचने में सहयोग करने के लिए कांग्रेस ने किसान सहयोग समिति प्रदेश स्तर के साथ साथ सभी जिला में गठन किया है यह समिति किसानों को सहयोग करेंगे छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के महामंत्री सिद्धार्थ चंद्रा ने समिति की सदस्यों के नाम की सूची जारी की चंद्रा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला की सहमति से समिति का गठन किया गया है, छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रदेश समिति में रामविलास साहू लालबहादुर बहादुर चंद्रवंशी आलोक पांडे भूपेंद्र चंद्रा डॉ कमल नारायण पटेल जनक चंदन कश्यप कृष्णा देवांगन विमलेश तिवारी सौरभ मिश्रा सिद्धार्थ चंद्रा एवं एवं महेंद्र यादव को रखा गया है.


इसी प्रकार महासमुंद जिला में किसान सहयोग समिति में किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा, सरायपाली अमरकोट निवासी महामंत्री पुष्पेंद्र पटेल,  सरायपाली तोरेसिंहा निवासी भूपेंद्र भोई, नरेंद्र सेन टिकेश्वर देवांगन को महासमुंद जिले की जिम्मेदारी दी गई महासमुन्द जिले में किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा की सक्रियता को देखते हुए किसानों की लड़ाई लड़ते हुए किसानों के साथी के रूप में उभरते हुए किसान नेता को यह जिम्मेदारी दिया गया. महासमुंद जिला में विशेष रुप से यह समिति किसान सहयोग समिति धान बेचने के लिए किसानों का सहयोग करेगी तथा किसानों की कोई भी समस्या है में मदद करेगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें