जशपुर : बगीचा ब्लॉक में अजीब घटना, बृध्दा पेंशन लेने  आ रहे ... - CG Sandesh

जशपुर : बगीचा ब्लॉक में अजीब घटना, बृध्दा पेंशन लेने आ रहे हैं श्मशान घाट से

भानूप्रताप यादव - ग्राम पंचायत सरधापाठ की बात करते हैं तो सचीव सरपंच उपसरपंच के द्वारा बड़े बड़े खेल खेलते हैं कभी 13वित तो कभी14वित सब में सप्लाई का काम चलता है नरेगा कि जाए तो उसमें भी दो नम्बर काम होती और ग्राम पंचायत के योजना बात करें तो उसमें भी 420 करते हैं पंचायत के सचिव रखनु राम का कहना है कि मेरा इस पंचायत में अभी तीन महीना पहले नियुक्ति हुआ है इस सम्बन्ध में हमें कोई जानकारी नहीं है, नाम कटवाने के लिए प्रस्ताव बना लिया गया है लेकिन नाम नहीं कटा है


जशपुर जिला के बगीचा ब्लॉक के सरधापाठ ग्राम पंचायत में इंदिरा गांधी वृध्दा पेंशन योजना के तहत मृत व्यक्ति को भी पेंशन मिल रहा है वे पेंशन लेने श्मशान घाट से आ रहे हैं सरधा पाठ  के पंचायत भवन में मामला ग्राम पंचायत सरधापाठ का है जहाँ अभी फिलहाल मई 2020 से सितंबर 2020 तक पेंशन वितरण हुआ जिसमें घुमन पिता झिमन धुनिया पत्ति रामसुंदर को पेंशन, सचिव के द्वारा दिया गया है जिसमें घुमन पिता झिमन की मृत्यु 1 वर्ष पहले ही हो चुकी है,व धुनिया पति रामसुंदर की मृत्यु 4 वर्ष पहले हो चुकी है मृत व्यक्ति के नाम से पैसा मिल रहा है और मृत व्यक्ति के परिजन लाभ ले रहे हैं |

ग्राम पंचायत की सचिव,  ग्राम सरपंच श्रीमती कलावती बाई उनके घर के परिवार को हस्ताक्षर पंजे में मृतक के परिवारों के द्वारा हस्ताक्षर करवाकर पेंशन दिया जाता है मामला ग्राम पंचायत सरधापाठ के बगीचा जनपद की है, आम ग्रामीणों का कहना है कि जो व्यक्ति बिरधा पेंशन लायक है उसे पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है इस तरह की सरधापाठ पंचायत में भ्रष्टाचारि एवं कालाबाजारी हो रहा है ग्रामीणों का कहना है शासन और प्रशासन इसमें क्या कारवाही कर रही है मृत व्यक्ति के परिजन इंदिरा गांधी वृध्दा पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं हस्ताक्षर पंजी संलग्न है


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें