पुरानी रंजीश की बात को लेकर चाकू से हमला. - CG Sandesh

पुरानी रंजीश की बात को लेकर चाकू से हमला.

थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम उमरदा में पुरानी रंजीश की बात को लेकर चाकू से हमला होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि शिव कुमार यादव दिनांक 30 नवम्बर 2020 को शाम करीब 6.30 बजे शिव कुमार यादव अपने गांव के ग्राम पंचायत के पास रोशन भूजिया के साथ बात चीत करते समय उसके गांव का उमेश यादव आया और पुरानी रंजीश की बात को लेकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये धमकी दी।


साथ ही धमकी देते हुए हाथ में रखे धारदार चाकू से शिव कुमार यादव के गर्दन पर टिका दिया, इस हमले से डर कर शिव कुमार यादव ने खुद को बचाने के प्रयास मे उमेश यादव को झटका मारकर छुडाने लगा. झगड़े से चाकू शिव कुमार यादव के दाढी के पास चोट लगी. पूरे घटने के प्रत्यक्षदर्शी योगेश यादव, महेन्द्र यादव है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें