सारंगढ के सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक को दी गई भावभीनी विदाई..... - CG Sandesh

सारंगढ के सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक को दी गई भावभीनी विदाई...पुलिस अधीक्षक सन्तोष सिंह ने साल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान..

थाना सारंगढ़ में कार्यरत प्रधान आरक्षक सजनलाल साहू पुलिस विभाग में सेवारत रहते अपनी आयु के 62 वर्ष पूरी करने उपरांत दिनांक 30.11.2020 को सेवानिवृत्त हुए जिन्हें कल थाना सारंगढ़ में उनके सहकर्मियों द्वारा विदाई दी गई ।

सेवा निवृत्त को आज पुलिस कार्यालय में परंपरागत रूप से विभाग की ओर से सम्मानपूर्वक विदाई दी जानी थी , इस अवसर पर संक्षिप्त कार्यक्रम रखा गया था । कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक सजन लाल साहू को शाल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर विभाग की ओर से सेवा के लिए आभार प्रकट किया गया तथा उन्हें स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक सजन लाल साहू लंबे समय तक थाना सारंगढ़ में लेखक प्रधान आरक्षक के रूप में कार्यरत रहे हैं । शांत व मधुर स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति सजन लाल साहू सेवानिवृत्त बाद अपने गृह ग्राम सराईपाली जिला महासमुंद में परिवार सहित रहना बताए हैं । इस दौरान वे लंबी सेवा अवधि में अधिकारियों से मिले मार्गदर्शन एवं सहकर्मियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किए । सेवानिवृत्त के सम्मान कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक बेनेडिक्ट मिंज, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे तथा कार्यालय स्टॉक उपस्थित थे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें