ATM से सवा करोड़ निकालने वाले दो शातिर आरोपित गिरफ्तार, दो ल... - CG Sandesh

ATM से सवा करोड़ निकालने वाले दो शातिर आरोपित गिरफ्तार, दो लाख नकद और तीन कार्ड बरामद

जिला मुख्यालय के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अलग-अलग एटीएम मशीनों से पिछले 03 महीने में करीब सवा करोड़ रुपये की रकम शातिराना तरीके से निकालने वाले दो शातिर अपराधियों अनुराग यादव और जनार्धन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बस्तर एसपी ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के साथियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने बस्तर सहित राज्य के अन्य शहरों में शातिराना तरीके से रुपये निकालने की वारदात को अंजाम दिया है। इनके विरूध्द जगदलपुर के साथ ही धमतरी में भी मामला दर्ज है।

बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बताया कि बीते 03 माह से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित एसबीआई के एटीएम मशीनों से करोड़ों रुपये गायब होने की शिकायत बैंक अधिकारियों के द्वारा बीते 24 नवम्बर को कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद बस्तर पुलिस ने मामले जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ करते हुए एक हफ्ते के भीतर ही दो आरोपितों अनुराग यादव और जनार्धन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।  

बस्तर एसपी दीपक झा ने बताया कि आरोपि‍त उत्तरप्रदेश के जौनपुर के निवासी है जो कि अपने ही खाते से पैसे निकाल कर कुछ पैसे एटीएम में ही छोड़ देते थे। उसके बाद बैंक में कपलेंट करते थे कि उन्होंने एटीएम से पैसे निकाले थे जो कि एटीएम में ही फंस गए हैं। इस कंप्लेंट के आधार पर बैंक द्वारा उनके खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिया जाता था। ऐसे ही शातिराना तरीके से बीते 03 महीनों में सवा करोड़ रुपये उक्त दोनों आरोपितों द्वारा एटीएम से निकालने में सफल हो गये थे। आरोपितों के पास से 02 लाख रुपये, तीन महंगे मोबाइल एवं तीन एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें