छत्तीसगढ़: नकाबपोशों ने दिनदहाड़े किया युवक का अपहरण, जंगल म... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: नकाबपोशों ने दिनदहाड़े किया युवक का अपहरण, जंगल में मिला शव

जमीन खरीद बिक्री करने वाले एक व्यक्ति का अपहरण दिनदहाड़े कुछ लोगों द्वारा कर लिए जाने का मामला सामने आया है। आज 24 घंटे बाद गांधी नगर थाना क्षेत्र के खलीबा जंगल में उक्त व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।

मामले में जमीन दलाली के पैसे को लेकर विवाद सामने आ रहा है। उक्त व्यक्ति का अपहरण उस वक्त किया गया, जब वह खलीबा में ही अपने खेत में काम कर रहे मजदूरों को खाना पहुंचाने गया था। बताया गया कि मजदूरों को खाना देने के बाद वह खेत पर ही खड़ा था। उसी दौरान नकाब पहने तीन लोग वहां पहुंचे और मारपीट कर उसे मोटरसाइकिल में बैठा कर ले गए थे। जानकारी के अनुसार गांधीनगर क्षेत्र निवासी रामकृपाल साहू जमीन खरीद बिक्री का काम करता था। उसका गांधीनगर क्षेत्र में ही ग्राम खलीबा में खेत है। सोमवार की दोपहर वह खेत में काम कर रहे मजदूरों के लिए नाश्ता पहुंचाने गया था।

प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों का कहना है कि रामकृपाल साहू नाश्ता देने के बाद खेत पर ही खड़ा था, उसी दौरान नकाब पहने मोटरसाइकिल पर तीन लोग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। बाद में तीनों युवकों ने उसे अपनी मोटरसाइकिल में बैठा लिया और अपने साथ ले गए।

यह जानकारी जब परिजनों को लगी तो परिजन घबरा गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खेत के समीप रामकृपाल साहू की मोटरसाइकिल और जैकेट बरामद किया गया। आज भी उसकी खोजबीन जारी रही। बताया जा रहा है कि पुलिस ने खालीबा जंगल से आज 24 घंटे बाद उसका शव बरामद कर लिया है।

जमीन खरीद बिक्री में पार्टनर से विवाद आ रहा सामने

परिजनों का आरोप है कि जमीन खरीद बिक्री में रामकृपाल साहू के साथ कुछ लोग पार्टनर थे। इनमें गंगाराम, बतिया और कोंदा नामक व्यक्ति के नाम सामने आ रहे हैं। आरोप है कि जमीन दलाली के पैसे को लेकर कुछ दिन पहले इन सभी का विवाद हो गया था। उसके बाद राम कृपाल साहू अकेले ही जमीन खरीद बिक्री का काम कर रहा था। अपहरण और हत्या के पीछे जमीन संबंधी खरीद बिक्री का विवाद ही सामने आ रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें