प्रेमी जोड़े साथ जिंदगी बिताने चले गए थे घरवालों से दूर..घरवा... - CG Sandesh

प्रेमी जोड़े साथ जिंदगी बिताने चले गए थे घरवालों से दूर..घरवालों को रास नही आई उनकी खुशी..किया दोनो को जुदा.. जुदाई का दर्द बर्दाश्त नहीं कर सका युवक, कर ली आत्महत्या

कहा जाता है कि अगर किसी से बेपनाह मोहब्बत हो जाए तो उसे पाने के लिए लोग सब कुछ कर गुजरने को तैयार रहते हैं लेकिन अक्सर प्रेमी जोड़ो के बीच में उनके परिवार वाले चट्टान बनकर खड़े हो जाते हैं और उनके प्यार में अड़चने उत्पन्न करने लगते हैं प्यार का ताजा मामला कोरबा जिले का हैं जहां राजेन्द्र पोर्ते नाम का युवक व जांजगीर चांपा जिले की युवती एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे और दोनों ने संग मरने व जीने की कसमें खायी थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था दोनों के प्यार के बीच में लड़की वालों के परिजन ने दखल अंदाजी किया जिसके बाद युवक ने आत्महत्या कर प्यार में अपनी जान कुर्बान कर दी।


दरसअल कोरबा जिले रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरमोरा निवासी राजू पोर्तेे व जांजगीर चांपा जिले के रसौठा निवासी युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे जिसके बाद युवक लड़की को भगा कर अपने साथ कोरबा ले गया और दोनों साथ में युवक के घर में रहने लगे दोनों को साथ रहते हुए एक हफ्ता ही बीता था

जिसके बाद युवती के परिजन उसे तलाश करते हुए कोरबा पहुंच गए और जबरदस्ती अपने साथ वापस घर ले आए इस दौरान लड़की के परिवार वालों ने उसके प्रेमी युवक से दुर्व्यवहार भी किया , जिसके बाद प्यार में जुदाई से नाराज युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

उक्त घटना कोरबा जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरमोरा का हैं जहां युवक ने अपने निवास स्थान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना मिलने कर रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची व शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उक्त घटना में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें