बागबाहरा : शासकीय शराब दुकान के पास पीने की व्यवस्था उपलब्ध ... - CG Sandesh

बागबाहरा : शासकीय शराब दुकान के पास पीने की व्यवस्था उपलब्ध करवाने वाले पर कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिलाबडेरा शासकीय शराब दुकान के पास शराब पीने की व्यवस्था उपलब्ध करवाने वाले पर कार्यवाही की गयी है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर एक झोपडीनुमा दुकान पर कार्यवाही की गयी. जहाँ कुछ लोग मदिरापान कर रहे थे जो पुलिस को देखकर भाग गये तथा शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने आरोपी फारूख खान पिता हारून खान उम्र 35 वर्ष पकड़ा गया. जिसके कब्जे से पुलिस ने देशी प्लेन शरा‍ब जुमला 280 एमएल कीमती 120 रूपये एवं 04 नग खाली डिस्पोजल जिसमें कुछ शराब की बुंदे थी उसे जप्त कर. आरोपी का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें