महासमुंद : तू बीच में क्यो आ रही है कहकर डंडा से मारपीट. - CG Sandesh

महासमुंद : तू बीच में क्यो आ रही है कहकर डंडा से मारपीट.

पुलिस ने बताया कि ग्राम लालवानी में 30 नवम्बर 2020 को शाम को 06:45 बजे बौना घर के सामने बौना और कुमारी बाई का लडका नागेन्द्र साहू का लडाई झगडा हो रहा था.


जिसकी जानकारी होने पर कुमारी बाई मौके पर जाकर लडाई झगडा को छुडाने लगी तो बौना कुमारी बाई को तू बीच में क्यो आ रही है कहकर म बहन की गंदी गंदी गाली दिया और हाथ में रखे डंडा से उसके सिर में मारकर चोट पहुंचाया. और उसे जान से मारने की धमकी दी. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें