पटेवा : टूरीडीह चौक के पास से 18 पोवा अंग्रेजी शराब जप्त.
पटेवा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम मुडियाडीह के खेमराज पटेल नाम के व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान टुरीडीह चौक के पास दबिश दिया. जहां एक व्यक्ति को घेराबंदी कर नाम पता पूछने पर अपना नाम खेमराज पटेल पिता धीराज पटेल उम्र 40 साल साकिन मुडियाडीह थाना खल्लारी का रहने वाला बताया. जिसके पास रखे झोला को चेक करने पर झोला के अंदर 18 पोवा गोवा अंग्रेजी व्हिस्की शराब रखे मिला. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें