प्यार करता हूँ कहकर और शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म की घटना... - CG Sandesh

प्यार करता हूँ कहकर और शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम....अब हवालात में निकलेगी मजनूंगिरी.!रायगढ़ जिले की घटना...

कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बालिका से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।

थाना कोसीर में 28 नवम्बर के शाम थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर जयप्रकाश मिरी पिता पानबेचा मिरी (19 साल) के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है । पीडिता बताई कि इसी साल अगस्त माह में एकदिन घर पर कोई नहीं थे तो जय प्रकाश घर आया और प्यार करता हूं शादी करूंगा कहकर मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाया ।

उसके बाद से लुकछिप कर जयप्रकाश लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा है । अचानक तबियत खराब होने से मां को घटना बताई । तब पिता गांव और परिवार में सलाह मशवरा किये, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराये । महिला निरीक्षक संतोषी ग्रेस द्वारा पीडिता से विस्तृत पूछताछ कर एफआईआर लिया गया है । थाना प्रभारी कोसीर निरीक्षक रूपेन्द्र साय द्वारा अपराध कायम कर आरोपी जयप्रकाश मिरी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें