जशपुर जिला के सन्ना क्षेत्र में सड़क जर्जर होने से आंसू बहा र... - CG Sandesh

जशपुर जिला के सन्ना क्षेत्र में सड़क जर्जर होने से आंसू बहा रही आम जनता....

भानुप्रताप यादव. जशपुर जिला के बगीचा विकासखंड सन्ना तहसील को छोटे शिमला के रूप में विख्यात कहे जाने वाला सन्ना क्षेत्र को जिसे मिर्चा और टमाटर की पैदावार अधिक होने से मिर्चा का गढ़ भी माना जाता है. आज वहां की स्थिति को लेकर आम जनता आंसू बहा रही है.

रास्ते में से गुजरने वाले लोगों जान हथेली पर लेकर चलना पड़ रहा है उस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के बीच अपनी जान के खतरे में डाल कर चलना पड़ रहा है. आज से लगभग 4 से 5 वर्ष पूर्व में सड़क के गड्ढों को घाव की तरह महलम पट्टी कि तरह किया गया था. जिसका आज की स्थिति में हाल बेहाल है.

क्षेत्र चारों ओर जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है एक ऐसा क्षेत्र जहां सबसे अधिक राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा निवास करते हैं. जशपुर जिले में कहा जाए तो पूरे जशपुर जिला में कांग्रेस के रंग रंगा हुआ है. यहां के जनप्रतिनिधियों बड़े पदों पर बैठकर केवल विकास की बात करते हैं. कभी सन्ना से पाठ क्षेत्र में पहुंचे तो इसकी जमीनी हकीकत का पता चलेगा.

ज्ञात हो जो कि जशपुर जिले से बगीचा विकासखंड के नवीन सन्ना तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क सन्ना से शासकीय अस्पताल रोड़ से जोड़ते हुये पहाड़ों से गुजरते हुए सबसे दूरस्थ अंचल धनगुरी चलनी, एकंबा ईचोली भट्ठा होते हुए कुसमी ब्लाक को जोड़ते हुए बलरामपुर जिले के मुख्य मार्ग को जोड़ती है.

इस मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से लोगों जो आने-जाने में भारी परेशानियां झेलना पड़ता है. जब कोई दुर्घटना अथवा किसी प्रकार की बीमारी व्यक्तियों बच्चों शासकीय सेवा से 108 एंबुलेंस की आवश्यकता होती है तो सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण वहां पहुंचने काफी समय लग जाता है.  

ग्रामीणों का कहना है कि कभी-कभी सड़क के किनारे जो झाड़ी होती है उसे सड़क उसे साफ किया जाता है लेकिन मुख्य ग्रामीणों का परेशानी जर्जर सड़क है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें