छत्तीसगढ़ : थाना परिसर के अंदर ही जवान ने सर्विस रायफल से खुद... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : थाना परिसर के अंदर ही जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस के एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। घटना पामेड़ इलाके की है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान का नाम विनोद पोर्ते बताया जा रहा है। वह बिलासपुर के पाली ब्लॉक के सिरसा गांव का निवासी है। जवान पामेड़ थाने में पदस्थ था।

ड्यूटी के बाद थाना परिसर के अंदर ही जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरक्षक विनोद पोर्ते की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

बताया जाता है कि मृतक जवान पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। इसी बीच उसने यह खौफ़नाक कदम उठा लिया। घटना के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शूरु कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को गृहग्राम भेजा जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें