महासमुदं : जान जोखिम में डाल कर ऋण पुस्तिका लेते हुए नज़र आये किसान.
महासमुन्द जिला के खल्लारी सोसायटी (भीमखोज) में अन्नदाता किसान अपना धान बेचनें के लिए नाम एण्ट्री कराने के लिये अपनी जान जोखिम में डाल कर ऊपर खिड़की में जाकर अपना ऋण पुस्तिका लेते हुए नज़र आये।
कोविड-19 संक्रमण के नियमों के पालन के लिए सोसायटी प्रबंधन की ओर से कोई उचित व्यवस्था नहीं की गयी थी। अपना ही धान बेचने के लिये भी किसान गंदगी में जाकर किसी तरह खिड़की पर लटकते हुये एण्ट्री ऋण पुस्तिका प्राप्त करने के लिये पहुंचे।
सोसायटी प्रबंधन का इस ओर कोई सुध नहीं लिया गया. यह दुःखद दृश्य आज सुबह 9:30 बजे खल्लारी भीमखोज ब्लॉक बागबाहरा का है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें