बसना : अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग़ लड़की को भगा कर ले जाने ... - CG Sandesh

बसना : अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग़ लड़की को भगा कर ले जाने का मामला दर्ज.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम रसोड़ा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग़ लड़की को भगा कर ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार लड़की 25 नवम्बर को रात्रि का भोजन करने पश्चात करीब 11 बजे तक टीवी देखकर अपनी तीनो बहन के साथ कमरे में सोने चले गयी.

इसके बाद 26 नवम्बर के प्रात: करीब 05 बजे लड़की के घरवालों को पता चला कि उनकी एक नाबालिग़ लड़की कहीं चली गयी है. जिसका उसके परिजनों ने रिस्तेदारो में पता तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला. शिकायत के अनुसार कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की को अनुमति के बिना बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है.

जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें