सरायपाली :  डंडा मारकर  फोड़ा सिर, मामला दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : डंडा मारकर फोड़ा सिर, मामला दर्ज

थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम कुटेला में पुरानी बातों को लेकर गाली गलौच कर डंडा से मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 25 नवम्बर को रात्रि 08 बजे मंगलदास अपने घर के सामने खड़ा था.

उसी समय गांव के सेतराम दास द्वारा पुरानी बातों को लेकर उसे अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ में रखे डंडा से उसके सिर में मारपीट किया जिससे उसका सिर फटकर खून बहा है. झगड़ा को उसके गांव के दीपक दास एवं अमरदास ने देखा और बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें